सिटी रिपोर्टर | बोकारो दिशोम जाहेर गढ़ सेक्टर-4 में रविवार को जय झारखंड विस्थापित मोर्चा की बैठक लालमोहन हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विस्थापितों से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया गया और प्रबंधन के प्रति कड़ा रुख अख्तियार किया गया। उपस्थित झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने विस्थापितों की लगातार उपेक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि विस्थापितों का बीएसएल की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान है, फिर भी उन्हें लगातार हाशिये पर धकेला जा रहा है। कहा कि ठेका मजदूरों पर बाइक स्टैंड संचालन के नाम पर मनमानी की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने तत्काल मांग किया कि प्रबंधन ठेका मजदूरों के लिए गेट से कार्य स्थल तक जाने के लिए निशुल्क बस सेवा शुरू करनी चाहिए। यादव ने कहा कि यदि प्रबंधन वास्तव में सामाजिक दायित्व निभाना चाहता है तो उसे बाइक स्टैंड या अन्य ऐसे संचालन की जिम्मेदारी विस्थापित संगठनों को सौंपनी चाहिए और इसका पूरा संचालन सीएसआर मद से वहन करना चाहिए। यदि विस्थापितों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मौके पर रामदयाल सिंह, उदय गोस्वामी, अर्जुन महतो, धनेश तुरी, अशोक हेंब्रम, रब्बुल अंसारी, मस्तान अंसारी, फिरोज अंसारी, विनोद महतो, लखी गोस्वामी, अशोक मांझी, जीतन मांझी, नीरज कुमार, अंकित कुमार, आशीष मंडल, विजय कुमार, मनोज कुमार, नसीम अंसारी, विष्णु महतो, पिंटू राजा, लक्ष्मण कुमार, हीरालाल सोरेन, राजेंद्र महतो, कांति मांझी आदि मौजूद थे।


