सात दिवसीय सफर ए शहादत गुरमति समागम 24 दिसंबर से

अमृतसर| श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के शहीदी दिवस को समर्पित धन-धन माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की याद में सात दिवसीय सफर ए शहादत समागम करवाया जाएगा। खंडवाला पिशोरी नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादर साहिब पिशोरी नगर में होने वाला सात दिवसीय गुरमति समागम 24 से 30 दिसंबर तक, शाम 6 से रात 10:30 बजे तक होगा। वहीं समागम से पहले 21 दिसंबर को गुुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। पांच प्यारों की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले जाने वाला नगर कीर्तन अलग-अलग इलाकों में जाएगा। जबकि 31 दिसंबर नए साल के उपलक्ष्य में गुरमत समागम भी होगा। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनजीत सिंह ने बताया कि इलाके की समूह संगत के सहयोग से होने वाले इस समागम में गुरु का अटूट लंगर लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *