लुधियाना| सराभा नगर स्थित श्री नवदुर्गा माता मंदिर में आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी विशाल छोले-पूरी का लंगर लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ट्रस्ट के सदस्यों ने इस सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधान सुभाष दुग्गल, राजेश सोनी, यशपाल शर्मा, अरविंद दुग्गल, बोनी दुग्गल, विजय गोयल, संतोष अरोड़ा, राजेश मेहरा, प्रेम छाबड़ा, लेखी, सुमन सेठी, परवीन पाठक, दिवेश, कुलदीप गर्ग, अरविंद दुग्गल, अनिल बस्सी और अशोक मौजूद रहे।


