बालोद| जिला प्रशासन धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसका उद्देश्य केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी करना, कोचियों, व्यापारियों और अवैध विक्रेताओं की गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण करना है। जिला प्रशासन, कृषि उपज मंडी, राजस्व, खाद्य एवं संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से अब तक 89,90,420 रुपये मूल्य के 4,585 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है। डौंडी विकासखंड के ग्राम चिपरा में फुटकर व्यापारी ऐशुराम के चचेरे भाई के घर से 644 क्विंटल धान तथा पवन सिन्हा द्वारा परिचित के घर में रखे 40 क्विंटल धान जब्त किया गया। अवैध धान विक्रेताओं, कोचियों पर कार्रवाई किए हैं।


