राज्योत्सव में सम्मानित कला साधकों का संस्कार भारती ने किया अभिनंदन

भिलाई | छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती समारोह में सम्मानित हुए कला साधकों, गुरुजनों और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के सम्मान में संस्कार भारती संस्था दुर्ग इकाई द्वारा गजानन महाराज मंदिर प्रांगण, हुडको में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बसंत कापरे दादा थे। बता दें कि संस्कार भारती के छग प्रांताध्यक्ष रिखी क्षत्रीय को दाऊ मंदराजी सम्मान, दुर्ग जिला इकाई अध्यक्ष वायलिन वादक पं. कीर्ति माधव व्यास को चक्रधर सम्मान, मंत्री ललेश्वरी साहू को मिनीमाता सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था ने इनका अभिनंदन किया। आचार्य महेशचंद्र शर्मा भी उपस्थित थे। उद्बोधन महामंत्री संजय तनखीवाले ने दिया। महेश्वर नायडू, विकास पांडे और डॉ. ज्योति धारकर कला साधकों की उपल​िब्धयों को बताया। निशू पांडे, गौतम शील, देवेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *