चौकी में छेड़छाड़ की शिकायत देने आया था, पुलिस ने सुनवाई के बदले मारपीट की

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना रणजीत एवेन्यू के अधीन आते चौकी ग्रीन एवेन्यू की पुलिस पर युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने में पहुंचा था। पुलिस ने सुनवाई करने के बदले उसे बंधी बनाकर उसे पहले हथकड़ी लगाई फिर लाठी से हमला करते हुए जख्मी कर दिया। यह घटना शनिवार तड़कसार 3 बजे की बताई जा रही है। तकरीबन युवक को पुलिस चौकी के कमरे में दो घंटे रखकर धुनाई की गई। युवक संजू ने आरोप लगाते हुए कहा कि बी-ब्लॉक दुकान में सामान लेने के लिए आया था। जहां कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गए। उसने विरोध भी किया, लेकिन लड़के मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद वह पास ही पुलिस चौकी ग्रीन एवेन्यू में पुलिस की मदद लेने और शिकायत करने के लिए पहुंचा। जहां एएसआई ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। जब उसने अपने मोबाइल से पुलिस की वीडियो बनाते हुए थप्पड़ मारने का कारण पूछा तो उक्त मुलाजिम उससे मोबाइल छीनकर पुलिस चौकी के भीतर ले गया। एक कमरे में बंद कर उसे हथकड़ी लगाई, फिर लाठी से कई वार करते हुए मारपीट की। उससे जबरन माफीनामा भी लिखवाया गया। युवक की शिकायत पर समाजसेवक वरुण सरीन भी पुलिस चौकी में पहुंचे, जहां उन्होंने एएसआई से युवक के साथ मारपीट क्यों करने के बारे में पूछा। लेकिन पुलिस ने उन्हें माफीनामा दिखाकर कहा कि युवक झूठे आरोप लगा रहा है। वरुण सरीन ने कहा कि अगर युवक शराब के नशे में था और बेरिकेडिंग से टकराकर गिरा तो उसके चोट अलग होते हैं। उसके शरीर पर लाठी मारने के कई निशान हैं। युवक उनके पास आया है तो वह साथ में खड़े हैं। एएसआई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि युवक ग्रीन एवेन्य नाका के पास शराब के नशे में आया। वह बाइक पर था, जो बेरिकेडिंग से टकराकर गिरा और जख्मी हो गया। गलती उनसे यह हुई है कि उन्होंने उसका मेडिकल नहीं करवाया। अब पुलिस पर झूठे मारपीट करने के आरोप लगा रहा है। इस मामले को लेकर जब एसीपी नॉर्थ रेशव भोला को कॉल किया तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *