बाल विवाह पर जागरूकता नाटक से दी समाज को सीख

भास्कर न्यूज | बोड़ला पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रांगण में महिला एवं बाल विकास विभाग व नीति आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल विवाह मुक्त वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बाल विवाह पर केंद्रित नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। मंच पर बच्चों ने दिखाया कि कैसे कम उम्र में विवाह न सिर्फ मासूम सपनों की हत्या है, बल्कि भविष्य को अंधकार में धकेलने वाला अपराध भी है। नाटक के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा का महत्व, बालिकाओं के अधिकार और समाज की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शक लगातार तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। जनप्रतिनिधियों ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि जब बच्चे जागरूक होंगे, तो समाज में परिवर्तन निश्चित है। इस अवसर पर कानून के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, नपं अध्यक्ष विजय पाटिल, भाजपा बोड़ला मंडल अध्यक्ष मोहन धुर्वे, जनपद सभापति नितेश पात्रे और छोटे लाल मरकाम समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। सामूहिक जिम्मेदारी से ही संभव कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह से बेटी की शिक्षा रुकती है। स्वास्थ्य बिगड़ता है और उसका भविष्य प्रभावित होता है। इसे जड़ से खत्म करने सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी है। माता-पिता से आग्रह किया गया कि बच्चों को पढ़ने दें, आगे बढ़ने दें। शादी की सही उम्र आने तक इंतजार करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *