राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिवों (जजेज) ने आज जयपुर शहर में स्कूल वाहनों को चैक किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रथम के सचिव दीपेन्द्र माथुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा ने शहर के कई स्कूलों के वाहनों को चैक किया। आज सुबह 7 बजे ही जजेज, मोबाइल मजिस्ट्रेट, आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की टीम के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर के कई स्कूलों में बच्चों लेकर आने वाली बसों, वैन, ऑटो का मौके पर ही निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। वहीं कई वाहनों को जब्त भी किया गया।


