देवास में नीलगाय से टकराई बाइक, पंडित की मौत:पत्नी और 3 साल का पोता बाल-बाल बचे; कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

देवास जिले के चुरलाई फाटे पर बीती रविवार शाम सड़क पर अचानक नीलगाय आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक के नीलगाय से टकराने के कारण खेड़ा खजुरिया निवासी गोपाल उपाध्याय की मौत हो गई। हादसे के वक्त बाइक पर उनकी पत्नी और 3 साल का पोता भी सवार थे, गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घायल गोपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गोपाल उपाध्याय पंडिताई का कार्य करते थे। घटना के दिन वे अपने परिवार के साथ मान में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से कार्यक्रम समाप्त कर वे वापस अपने घर बराई लौट रहे थे। अचानक सामने आई नीलगाय
दुर्घटना के समय उनके साथ उनकी पत्नी मधुबाला उपाध्याय और तीन वर्षीय पोता पार्थ उपाध्याय भी बाइक पर थे। रिश्तेदार ने बताया कि घर लौटते समय चुरलाई फाटे पर वाहन के सामने अचानक नीलगाय आ गई। बाइक सीधे नीलगाय से टकरा गई और यह हादसा हो गया। पत्नी और पोता सुरक्षित
टक्कर जोरदार थी, लेकिन उनकी पत्नी और पोते को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद घायल गोपाल उपाध्याय को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *