कोटा में घर में खड़ी कार का टोल टैक्स 80 किमी दूर इंद्रगढ़ में कट गया। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर कार मालिक के पास आया। उसे देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद कार मालिक दादाबाड़ी पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचे। कार मालिक (वकील) ने पुलिस को बताया- वह कार को कोटा से बाहर ही लेकर नहीं गए। कार घर पर ही खड़ी थी। इसके बाद भी टोल कट गया। ये ऑन लाइन धोखाधड़ी है।
वकील बोले- फास्टैग से 75 रुपए कटने का मैसेज आया
वकील संजय पाटोदी ने बताया- उनके पास ऑल्टो कार (RJ 20 CF6629) है। 30 नवंबर को रविवार होने के कारण कारण उनके दादाबाड़ी स्थित घर (2 ग 12) पर खड़ी थी। रविवार शाम 7 बजे के करीब मोबाइल पर फास्टैग अकाउंट से 75 रुपए कटने का मैसेज आया। मैसेज में रविवार दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर इंद्रगढ़ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स कटने का था। वकील का कहना है कि कार दिनभर से घर पर ही खड़ी थी। मैं कार लेकर कही भी नहीं गया था। टोल प्लाजा से बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट से 75 रुपए कटने का मैसेज था। मैसेज देखने के बाद दादाबाड़ी थाने पहुंचा।
ये खबर भी पढ़िए- कोटा में खड़ी कार का बेंगलुरु में कटा टोल:मालिक बोला-घर से बाहर गई ही नहीं थी गाड़ी; जानिए-आपके साथ ऐसा हो तो क्या करें कोटा में घर में खड़ी कार का टोल टैक्स बेंगलुरु (कर्नाटक) में कट गया। फास्टैग का मैसेज मोबाइल पर कार मालिक के पास आया। उसे देखकर वह हैरान रह गए। इसके बाद कार मालिक उद्योग नगर पुलिस थाना में शिकायत करने पहुंचे। वहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि इसकी शिकायत नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) में ही करवाए। कार मालिक ने NHAI को ऑनलाइन शिकायत की। (खबर पढ़ें)


