धौलपुर नगर परिषद धौलपुर द्वारा आयोजित शरद महोत्सव के अंतर्गत 1500 मीटर बालक–बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरुआत डिप्टी फिजिकल विजेंद्र कोली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं देकर की। कोली ने कहा कि शरद महोत्सव के तहत धौलपुर के खिलाड़ियों को विशेष मंच प्रदान किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक विजय उदैनीय, शैलेंद्र चौधरी, मनोज कुमार, विमल शर्मा, रश्मि राय, पूजा नरसल, अल्का विश्नोई और परमजीत सिंह मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के परिणाम सीनियर बालिका वर्ग सीनियर बालक वर्ग जूनियर बालिका वर्ग जूनियर बालक वर्ग


