रोडवेज बस पर यात्री ने किया पथराव:कंडेक्टर से आपसी कहासुनी के बाद हुआ विवाद, पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई

डीडवाना-कुचामन में रोडवेज बस कंडेक्टर से आपसी कहासुनी के बाद यात्री ने नीचे उतरते ही बस पर पथराव कर दिया। घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे बरड़वा थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस डीडवाना से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान बस में सवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक और कंडेक्टर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बीच ही बस दीनदारपुरा स्टैंड पर रुकी। आरोप है कि युवक ने नीचे उतरते ही बस पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुए हमले से बस में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के बाद बस कंडक्टर ने आरोपी का पीछा किया, उसे पकड़ा और पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *