नागौर में पुलिस पर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार:तस्करी में शामिल थे, गाड़ी में मिला था 64 लाख का डोडा- पोस्त

पुलिस टीम पर फायरिंग के 2 आरोपियों को नागौर की डेगाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों वांटेड आरोपी भोपाल विश्नोई और गणेशराम बेनीवाल को पकड़ने के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक बिना नंबरी काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। दोनों आरोपी घटना के दिन पुलिस पर फायरिंग के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे। जबकि इनके एक साथी अमृतलाल को पुलिस ने घटनास्थल से ही दबोच लिया था। दोनों आरोपियों में गणेशराम(29) पुत्र भूराराम जाट निवासी सिंगड, पुलिस थाना सदर नागौर, और भोपाल विश्नोई(31) पुत्र खम्माराम विश्नोई निवासी विश्नोईयो कि ढाणी, पांचला सिद्धा, पुलिस थाना खींवसर को आज मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से बिना नंबरी ब्लैक स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली। 3 पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *