ऑनलाइन गेम में हारकर बैंक लूटने पहुंचा:भोपाल में कर्मचारियों की आंखों में मिर्च स्प्रे डाला; खाता खुलवाने घुसा था

भोपाल के एक बैंक में लूट की कोशिश की गई। हेलमेट और मास्क पहने युवक ने बैंककर्मियों पर मिर्च का स्प्रे कर दिया। आंखों में जलन होने के बावजूद बैंककर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इससे डरकर लुटेरा भाग निकला। पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे धर दबोचा। घटना के समय बैंक में 3-4 कर्मचारी और 7-8 कस्टमर मौजूद थे। वारदात पिपलानी थाना इलाके में धनलक्ष्मी बैंक में शुक्रवार शाम 4 बजे की है। इससे पहले आरोपी खाता खुलवाने की बात कहकर बैंक में पूछताछ करने आया था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय कुमार (24) को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने ऑनलाइन गेमिंग एप पर 2 लाख रुपए हारने के बाद बैंक में लूट की योजना बनाई थी। दोस्तों से उधार लिया पैसा और घर से मिले फीस के रुपए भी वह ऑनलाइन गेम में हार चुका था। आरोपी से उसकी मोटरसाइकिल और मिर्च स्प्रे जब्त कर लिए गए हैं। रेंट एंग्रीमेंट दिया तो खाता खोलने से इनकार किया
बैंककर्मियों ने पुलिस को बताया कि वे रुटीन वर्क में व्यस्त थे, तभी एक युवक खाता खोलने के नाम पर बैंक में आया। उसने मास्क लगा रखा था। अपना नाम संजय कुमार निवासी उज्जैन बताते हुए उसने खाता खोलने के लिए रेंट एग्रीमेंट की कॉपी दी। बैंक कर्मचारियों ने मास्क उतारने की बात कहते हुए उसे बताया कि इससे खाता नहीं खुल पाएगा। इसके बाद युवक लौट गया। शाम करीब 4 बजे वह दोबारा बैंक में आया। बैंककर्मियों पर पेपर स्प्रे करते हुए कैश काउंटर की ओर बढ़ा। इसी दौरान बैंककर्मी उसे पकड़ने के लिए अपनी सीटों से उठे तो वह गेट से बाहर निकलकर भाग गया। तीन टीमें बनाईं, मुखबिर की मदद से पकड़ा
पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया- आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बनाईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना की मदद से आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। वह भोपाल से बाहर भागने की कोशिश में था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम संजय कुमार पिता रामचन्द्र मालवीय (24 साल) है। वह उज्जैन का रहने वाला है। ये खबर भी पढ़ें… उज्जैन के ज्योतिषी को बहू ने हनीट्रैप से बचाया उज्जैन के अलखधाम नगर में रहने वाले बुजुर्ग ज्योतिषी को हनीट्रैप में फंसाकर नौकरानी ने पिछले तीन साल में करीब 4 करोड़ रुपए ऐंठ लिए थे। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नौकरानी पिंकी, उसकी मां सजन बाई और बहन रजनी पाटीदार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 45 लाख कैश और 55 लाख के गहने भी बरामद किए है। पुलिस को इनके दो साथियों की तलाश है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *