बेटी के सामने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या:पांढुर्णा में खाना नहीं देने पर पति-पत्नी में विवाद हुआ; नींद लगते ही मार डाला

पांढुर्णा तहसील के हिवरा पृथ्वीराम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी राजू पाटिल (46) ने यह वारदात अपनी नाबालिग बेटी (17) के सामने तब की जब पत्नी पद्मा पाटिल (42) गहरी नींद में थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस की जांच में पता चला है कि पिछले तीन-चार दिन से पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद जब पत्नी पद्मा सो गई तो राजू ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि पद्मा पिछले कुछ दिनों से राजू को खाना भी नहीं दे रही थी, जिससे उनके बीच विवाद और बढ़ गया था। बेटी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी
घटना के बाद डरी सहमी पद्मा की बेटी ने जोर-जोर से रोना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। महिला की लाश और जगह-जगह फैला खून को देखकर वे घबरा गए। पड़ोसियों ने फौरन डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बेटी ने पुलिस को बताया कि माता-पिता के बीच पहले विवाद हुआ था। इसके बाद पिता कुल्हाड़ी लेकर आया और उसने मेरी मां पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। मकान सील, फॉरेंसिक टीम का इंतजार
थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि पति राजू पाटिल पत्नी पद्मा के चरित्र पर शक करता था। इसलिए आशंका है कि हत्या की ये वजह हो सकती है। घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मामला गंभीर होने से छिंदवाड़ा से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पति किसान और पत्नी मजदूरी करती थी
जानकारी के अनुसार आरोपी राजू पाटिल पेशे से किसान है। उसके पास करीब 3 एकड़ जमीन है। वहीं पत्नी पद्मा मजदूरी करने जाती थी। दोनों की एक नाबालिग बेटी है। दोनों का एक बेटा भी था, जिसकी 7 साल पहले मौत हो चुकी है। ——————— ये खबर भी पढ़ें- बर्थडे पर तोहफे का वादा, अगले दिन पत्नी को मार डाला ग्वालियर के थाटीपुर न्यू सुरेश नगर में 26 साल की चंचल की हत्या कर पति ने मुरैना में लाश को जलाया और अस्थियों को चंबल नदी के बीहड़ में अलग-अलग फेंक दिया था। अब मौत से कुछ दिन पहले का चंचल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आए दिन टॉर्चर किए जाने की बात कह रही है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *