बुरहानपुर में कल बिजली कंपनी करेगी मेंटेनेंस:कई इलाकों में सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक लाइट बंद रहेगी

बुरहानपुर में 2 दिसंबर मंगलवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली कंपनी विभिन्न फीडरों पर मेंटनेंस कार्य करेगी। इससे शहर के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर लाइट कटौती होगी। सहायक यंत्री एचटी मेंटेनेंस रोहित भारती के अनुसार, 11 केवी लक्ष्मी नगर फीडर और 11 केवी हमीदपुरा द्वितीय फीडर का रखरखाव किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक पापा इलेक्ट्रिकल्स, होटल श्रीमाया, सैफी मार्बल, सांई सिद्धी अस्पताल, बैंक कॉलोनी, अन्नपूर्णा प्रोसेस, हमीदपुरा, अंसार नगर, ताज नगर, सलामत नगर और बाड़ा बुजुर्ग के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों में होगी लाइट कटौती इसी प्रकार, 11 केवी इंदिरा कॉलोनी और 11 केवी सूर्यम फीडर के रखरखाव के कारण सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक तुलसी सरोवर, सूर्यम कॉलोनी, नवकार नगर, अमृत नगर, अर्वाचीन स्कूल, नई और पुरानी इंदिरा कॉलोनी, परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम, बैंक कॉलोनी, ईदगाह जिनिंग फैक्ट्री, सर्वोदय नगर, गुरूसिख नगर, ज्योति नगर, गुरूदत्त नगर और महाराणा प्रताप नगर सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *