जिले के दो खिलाड़ी का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में चयन

भास्कर न्यूज | गिरिडीह कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी के दो कराटे खिलाड़ी का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के‌ लिए चयन किया गया है । वर्ल्ड फुनाकोशी कराटे ऑर्गेनाइजेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के हासनाबाद ताकी में 04 -05 जनवरी को है। प्रतियोगिता में देश भर के 20 राज्य के 600 कराटे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें गिरिडीह कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी के जेकी गुप्ता और परमानंद कुमार का चयन हुआ है । दोनों चयनित खिलाड़ियों को कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट के निदेशक संसाई उज्जवल सिंह ,अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, ऋषि सिंह सलूजा,मुख्य संरक्षक अमरजीत सिंह सलूजा और चुन्नूकांत ने जीत की शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *