बस की चपेट में आने से घायल की मौत, विधायक ने परिजनों को िदया मदद का भरोसा

भास्कर न्यूज| बगोदर बगोदर प्रखंड अंतर्गत अटका के जीटी रोड लक्षीबागी में शुक्रवार को बस की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल सीताराम मेहता (44 साल )की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दुर्घटना में संलिप्त बस को जब्त कर लिया है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर विधायक नागेंद्र महतो व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव से भी मुलाकात कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की । मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार,भाकपा माले के पवन महतो,उमेश मंडल, भाजपा के राजू सिंह, रवि सिंह आदि भी मौजूद थे। बताया जाता है कि सीताराम मेहता रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान बगोदर की ओर जा रहे एक बस ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। बगोदर ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *