हरीसुंदरपुर-लेदमाडीह मार्ग पर सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव

सरायकेला| गम्हरिया थाना अंतर्गत रापचा से हरीसुंदरपुर-लेदमाडीह मार्ग पर सोमवार की सुबह सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव बाइक सहित पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान चंपाईडीह निवासी सोम हेंब्रम के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात सोम हेंब्रम फुटबॉल खेल देखने गया था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात घर लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की बाइक जेएच05 सीजे/ 8609 क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है, जिससे स्पष्ट होता है कि हादसा काफी भीषण रहा होगा। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि रात के समय सड़क पर अंधेरा रहने और मार्ग के संकरे होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सही वजह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की अचानक मौत से चंपाईडीह और आसपास के इलाकों में शोक व्याप्त है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *