धौलपुर अभिभाषक संघ चुनाव 12 दिसंबर को:सुबह 9 से शाम 3 बजे तक होगा मतदान, परिणाम शाम को

धौलपुर अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव (कार्यकाल 2025-26) का मतदान 12 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को कराया जाएगा। यह मतदान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कराया जा रहा है।संघ के अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल ने बताया कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तीन सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया है। इस समिति में महेंद्र सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम सिंह परमार और चंद्रपाल सिंह कुशवाहा को शामिल किया गया है, जो संपूर्ण चुनाव संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 12 दिसंबर को होगा मतदान मतदान 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संघ कार्यालय में होगा। इसी दिन शाम 4 बजे के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *