मां के सिर पर सरिये से वार कर हत्या:नाबालिग बेटे को सात हजार रुपए वापस लौटाने से मना किया था, सोते समय किया हमला

सात हजार रुपए वापस लौटाने से मना करने पर नाबालिग बेटे ने मां की हत्या कर दी। सोते समय सरिये से सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे को पकड़ लिया है। मामला डीग जिले के कामा क्षेत्र का है। घटना राधानगरी कॉलोनी में रविवार रात करीब 9 बजे हुई। पैसे वापस मांगने पर मना किया, कहा-रुपए तेरे पास से गिर जाएंगे पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय बेटा कुछ महीने पहले एक होटल में काम करता था और उसने अपनी कमाई के 7 हजार रुपए अपनी मां रुकसीना को देकर सुरक्षित रखने के लिए कहा था। रविवार रात करीब 9 बजे उसने मां से यह पैसे वापस मांगे, लेकिन रुकसीना ने पैसे देने से इनकार कर दिया। सब-इंस्पेक्टर अंतुलाल ने बताया कि रुकसीना ने बेटे से कहा-ये रुपए तेरे पास से गिर जाएंगे, जिसके बाद बेटा आपा खो बैठा। सोते समय किया हमला, मौके पर मौत गुस्से में आकर नाबालिग ने देर रात सोते समय अपनी मां के माथे पर लोहे के सरिए से कई वार कर दिए। रुकसीना लहूलुहान हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर रुकसीना के दूसरे बेटे और बेटी मौके पर पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने पर कामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति सौरव की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *