किराए पर रह रहा युवक 13 साल की किशोरी को फुसलाकर भगा ले गया

श्रीगंगानगर। एक कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा युवक गली की ही एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना 31 दिसंबर की है। किशोरी की पीड़ित मां ने कोतवाली में परिवाद देकर युवक पर नामजद मुकदमा करवाया है। सेतिया चौकी के प्रभारी एएसआई कृष्ण सिहाग को किशोरी और आरोपी युवक की तलाश की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस के अनुसार जगदंबा कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहे युवक वीरू पर किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप हैं। आरोपी अपने ही घर की गली की एक परिवार की 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। घटना के समय किशोरी की मां और पिता काम पर गए हुए थे। यह परिवार भी इस मोहल्ले में किराए के मकान में ही रह रहा है। आरोपी युवक की तलाश को तकनीक की मदद ली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *