देवडूंगरी देवनारायण मंदिर और सूने घर से 13 लाख की चोरी

मंदिर में दानपात्र तोड़ दो लाख की नकदी, चांदी के छत्र चुराए भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में हरणी महादेव क्षेत्र में स्मृति वन के पास स्थित देवडूंगरी देवनारायण मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोर डेढ़-दो लाख नकद, चांदी के छत्र और अन्य सामग्री चुराकर ले गए। वहीं शास्त्रीनगर स्थित एक सूने घर के ताले तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के गहनों और नकदी सहित लाखों का माल चुरा लिया। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार स्मृति वन के पास स्थित देवडूंगरी देवनारायण मंदिर में चोर घुसे। यहां दानपात्र तोड़कर करीब दो लाख रुपए की नकदी सहित मंदिर के गर्भगृह से चांदी के छत्र, चांदी की आरती और अन्य सामान चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर परिसर में ही चार कमरों के गेट तोड़कर तेल के पीपे, शक्कर के कट्टे सहित अन्य सामान चुरा लिए। चोरों ने वारदात से पहले मंदिर परिसर में लगे 6 सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुजारी किशनलाल बलाई और चेतन मेघवंशी ने बताया कि चोरों ने करीब पांच लाख रुपए का नुकसान कर दिया। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश है और वारदात के जल्द खुलासे की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *