शाजापुर में युवती से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी:आरोपी ने पैसे मांगे, साथ चलने का दबाव बनाया; पुलिस ने केस दर्ज किया

शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया है। यह घटना 30 नवंबर 2025 की रात करीब 9 बजे हुई, जब युवती अपनी मां और बहन के साथ मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर घर लौट रही थी। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सोमवारिया क्षेत्र में सुतार गली के पास रोहित नामक युवक बाइक से तेज रफ्तार में आया। उसने रास्ते में युवती से अभद्र और अश्लील बातें कीं। आरोपी रोहित ने युवती से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पैसे की मांग की और साथ चलने का दबाव बनाया। युवती और उसकी मां ने इसका विरोध किया, जिसके बाद आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। रात अधिक होने के कारण पीड़िता अपने परिजनों के साथ घर चली गई। अगले दिन सुबह उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन का अवलोकन करने के बाद सोमवार शाम को प्रथम दृष्टया अपराध धारा 75(1)(ii), 75(1)(iv) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *