राष्ट्रीय खिलाड़ी के बाद दादा की भी एक्सीडेंट में मौत:तुलिका के दादा को रींगस में कार ने टक्कर दी

अलवर की नेशनल ताइक्वांडो प्लेयर रही तुलिका के बाद उसके दादा की भी सोमवार रात खाटूश्यामजी जाते समय रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। दोनों हादसे 4 महीने के भीतर हुए हैं। अलवर शहर में काली मोरी के पास मोती नगर निवासी तुलिका के दादा बाल किशन (68) परिवार के साथ खाटूश्यामजी जा रहे थे। रास्ते में रींगस के पास टायलेट करने उतरे तो दूसरी कार ने कुचल दिया। करीब 4 महीने पहले तुलिका की अलवर शहर में एक्सीडेंट में मौत हुई थी। ताइक्ववांडो कोच उत्तम सैनी ने बताया कि तुलिका के दादा बालकिशन अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी जा रहे थे। रास्ते में रींगस के निकट वे टॉयलेट करने के लिए कार से जैसे ही उतरे। तुरंत ही दूसरी कार ने उनको टक्कर मार दी। इस एक्सीेंट में उनकी मौत हो गई। इससे पहले अलवर शहर में रिक्शा से जाते समय बाइक की टक्कर से तुलिका की मौत हुई थी। बालकिशन के दो बेटे हैं। एक सरकारी टीचर हैं। दूसरे होजरी की दुकान चलाते हैं। बाल किशन भी बेटे की दुकान को संभालते थे। बहुत कम समय में परिवर के दो जनों की मौत से बड़ा दुख छाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *