एक आरोपी नाबालिग, 27 किलो गांजा बरामद राजधानी में गांजा खपाने आए तीन तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारकिया। इनमें एक 17 साल कानाबालिग भी है। तस्कर बाइक पर रखे केमिकल ड्रमों के बीच गांजाछिपाकर लाए थे। किसी को शक नहो इसलिए ऊपर घर-गृहस्थी कासामान रखा था। ड्रमों से 27 किलोगांजा बरामद किया गया है। यह गांजा कहां खपाने की तैयारी थी। क्राइमब्रांच इसका पता लगा रही है।एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान और एसीपी मुख्तार कुरैशी ने बतायाकि क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहपुराक्षेत्र में तस्करों की घेराबंदी की। एक पार्किंग के टीन शेड के नीचे तीनोंतस्कर खड़े मिले। पूछताछ के बादटीम ने ड्रमों की तलाशी ली। नीले रंगके दो ड्रमों में 27 किलो गांजानिकला। तस्करों की पहचान तारा सिंहभाटिया और दीपक टाकिया के रूपमें हुई। तीसरा नाबालिग तस्कर भीभोपाल का रहने वाला है। तस्करों नेबताया गांजा ओडिशा से आया था। इन ड्रम में छुपाया था गांजा। ड्रम रखने बाइकमॉडिफाई कराईअधिकारियों ने बताया कि ड्रम रखनेके लिए बाइक मॉडिफाई कराई गईथी। तीनों तस्करों ने ऐसा हुलियाबनाया ताकि लोगों को लगे वहगृहस्थी का सामान ले जा रहे हैं।


