रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना:400 कैमरे, 300 कर्मचारी करेंगे गिनती; 7 दिसंबर तक चलेगा पहला चरण

रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में 300 प्रशिक्षित कर्मचारी जंगलों में जाकर वैज्ञानिक तरीके से मांसाहारी जानवरों की उपस्थिति का पता लगा रहे हैं। यह सर्वेक्षण 1 दिसंबर से शुरू हुआ है और 7 दिसंबर तक चलेगा। इस चरण में रिजर्व की 10 बीटों में टीमें काम कर रही हैं। वन कर्मचारी सुबह से ही जंगलों में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और इसे सीधे ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। इससे बाघों और अन्य मांसाहारी जानवरों की सही संख्या पता लगेगी। कैमरे लगाकर किया जाएगा ट्रैप
रेंजर कार्तिकय शुक्ला ने बताया कि फील्ड टीमें ट्रांजेक्ट वॉक, साइन सर्वे और मानव-वन्यजीव इंटरैक्शन जैसे वैज्ञानिक तरीकों का पालन कर रही हैं। पहले दिन बाघ, तेंदुआ और सियार जैसी मांसाहारी प्रजातियों के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। पहले तीन दिन मांसाहारी जानवरों का डेटा एकत्र किया जाएगा और अंतिम तीन दिन शाकाहारी जानवरों का विस्तृत सर्वे किया जाएगा। औबेदुल्लागंज एसडीओ मयंक राज ने बताया कि रिजर्व क्षेत्र में बाघों की गतिविधियों और संख्या का सही आंकलन करने के लिए 400 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इन कैमरों की निगरानी और डेटा प्रबंधन के लिए 25 प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *