झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। रांची सहित राज्य के नौ जिलों में पारा आठ डिग्री से नीचे चला गया है। बर्फीली हवाओं से शरीर सिहर रहा है। सुबह गहरी धुंध छा रही है। हालांकि धूप निकल रही है, लेकिन ठिठुरन कम नहीं हो रही है। कंपकंपाती सर्दी और कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को 13 जनवरी तक छुट्टी दे दी है। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव नंदकिशोर लाल ने यह आदेश जारी कर दिया है। नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलेंगी। इसमें कहा गया है कि इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और जरूरी काम निपटाएंगे। कांके में रहा सबसे अधिक ठंड शनिवार को फिर कांके राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 0.3 डिग्री गिरकर 3 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं नामकुम का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रांची में अगले दो दिन ठंड से कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक सात जनवरी से बादल छंटेगा। आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। आठ जनवरी को रांची का पारा फिर आठ डिग्री से नीचे जाने की संभावना है। अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इससे ठिठुरन बढ़ेगी। रांची जिले में सबसे ठंडा कांके
अधिकतम : न्यूनतम
कांके : 20.5 : 3.0
मैक्लुस्कीगंज : 24.0 : 5.0
नामकुम : 21.4 : 5.0
हिनू : 22.9 : 7.9 राजधानी के तापमान में बढ़ोत्तरी राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिनों तक बढ़ेगा लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है इस दौरान बादल छाए रहने का अनुमान है मौसम के अंदर में पूर्वानुमान किया है की राजधानी में 5 और 6 जनवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे इस कारण न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है 7 जनवरी से मौसम साफ होगा इसके बाद तापमान गिर सकता है 7 जनवरी के बाद राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है नौ जिलों में तापमान 8 डिग्री से नीचे
जिला : अधिकतम : न्यूनतम
खूंटी : 26.2 : 6.2
लोहरदगा : 23.1 : 6.0
रामगढ़ : 23.5 : 8.2
गढ़वा : 21.9 : 6.3
गुमला : 23.4 : 6.1
हजारीबाग : 19.9 : 7.5
रांची : 22.9 : 7.9
डाल्टनगंज : 21.4 : 7.8
चाईबासा : 25.8 : 7.8


