दो छात्राओं ने युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप:कहा-बाइक से पीछा कर करता है अश्लील बातें, शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई

सिंगरौली के चितरंगी थाना क्षेत्र की दो कॉलेज छात्राएं ने एक युवक पर परेशान करने का आरोप लगाया हैं। ये छात्राएं बैढ़न जिला मुख्यालय के पचखोरा इलाके में किराए के कमरे में रहती हैं। वे बैढ़न डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। बाइक से पीछा करने और गंदे इशारे करने का लगाया आरोप छात्राओं ने बताया कि एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उनका पीछा करता है और उन्हें गंदे इशारे करता है। कई बार वह सामने से बाइक लगाकर उनसे जबरन शादी करने की बात करता है। एक पीड़ित छात्रा के अनुसार, जब उन्होंने उसे मना किया तो उसने उनका नंबर कहीं से निकाल कर फोन पर अश्लील बातें करने लगा। छात्राओं ने 26 नवंबर को इसकी शिकायत जिला एसपी से की थी। पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई न करने का लगाया आरोप शिकायत के बाद उन्हें महिला थाना बुलाया गया, जहां वह युवक महिला पुलिसकर्मी से बात करते हुए भी अभद्र गालियां देने लगा। छात्राओं का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे निराश हैं। इस मामले में नगर एसपी पीएस. परस्ते ने बताया कि दोनों छात्राएं उनसे मिली हैं। उन्होंने आवेदन देखा है और निर्देश दिया है कि बैढ़न थाने में आरोपी के खिलाफ आज ही मामला दर्ज किया जाए और उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन महिला पुलिसकर्मी से गाली-गलौज के सवाल पर सीएसपी ने कहा कि ऑडियो की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं ने पुलिस से जल्द सुरक्षा और न्याय की मांग की है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *