मंडी जिले के सराज क्षेत्र के परवाड़ा स्थित ज्वालगला गांव में दो मंजिला मकान और दो गौशालाओं में भीषण आग लग गई। इस घटना में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं तीन गायें और 12 बकरियां भी आग की चपेट में आकर मर गईं। आग से करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय मकान मालिक नुप सिंह के परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं ग्रामीणों ने तुरंत गोहर स्थित चैलचौक और थुनाग के दमकल विभागों को सूचना दी। इसके बाद दोनों स्थानों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। आग लगने के स्पष्ट कारण अभी भी जांच का विषय हैं।


