सवाई माधोपुर की पटेल नगर कॉलोनी में आया लेपर्ड:CCTV फुटेज में देर रात कॉलोनी में चहलकदमी करता दिखा लेपर्ड

रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर सवाई माधोपुर के आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों के आने सिलसिला लगातार जारी है। यहां रणथंभौर के जंगलो से निकलकर बाघ, लेपर्ड सहित अन्य वन्यजीवों का आबादी वाले इलाकों में आना आम बात हो गया है। इसी कड़ी में बीती रात को भी एक लेपर्ड जंगल से निकलकर अनाज मंडी के पीछे स्थित पटेल नगर कॉलोनी में आ गया। कॉलोनी में घूम रहे लेपर्ड का वीडियो कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले भी लगभग आठ माह पूर्व एक लेपर्ड इसी कॉलोनी में आया था। सीसीटीवी फुटेज में चहलकदमी करते कैद हुआ लेपर्ड पटेल नगर कॉलोनी निवासी मुकेश सतरवाल ने बताया कि सुबह सीसीटीवी कैमरे देखते समय रात को लगभग दो बजे एक लेपर्ड घर के सामने से जाता हुआ दिखाई दिया। लेपर्ड आम रास्ते से होते हुए आगे की तरफ चला गया। इस दौरान लेपर्ड कॉलोनी में चहल कदमी करने के बाद चुपचाप जंगल में चला गया। आपको बता दे कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व से बाघ व लेपर्ड आए दिन आम रास्ते व जंगल से सटी कॉलोनियों व खेतों में अक्सर आ जाते हैं। यहां यह जंगली जानवर चहलकदमी करती हुए दिखाई देना अब आम बात सी हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *