भरतपुर जिले के हलैना इलाके में राजीविका कर्मचारी महिलाओं ने सरपंचों के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सरपंच रिश्वत में पेमेंट का 50 परसेंट मांगते हैं। पिछले 7 महीनों से हमें पेमेंट नहीं मिला। जब सरपंचों से पेमेंट करने को कहते हैं तो MOU कैंसिल करने की धमकी देते हैं। CLF तिरंगा राजीविका क्लस्टर की अध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया- सोमवार को सरपंचों ने सफाई के MOU को कैंसिल करने के लिए साजिश रचकर नोटिस दिए हैं। 7 महीने से सरपंचों ने राजीविका की महिलाओं का पेमेंट रोक दिया है। सरपंच पिछले कई समय से MOU कैंसिल करने की धमकी दे रहे थे। MOU के तहत काम करने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उनके सामने परेशानियां आ रही हैं। लेकिन सरपंच पेमेंट के बदले रिश्वत मांग रहे हैं। अगर राजीविका की महिलाएं काम नहीं कर रहीं तो सरपंच गांव-गांव जाकर काम को चेक करें। पाली सरपंच पेमेंट से मांगता है आधा हिस्सा उन्होंने कहा- पाली ग्राम पंचायत का सरपंच पति प्रेम सिंह नेन्हा कहता है कि राजीविका की महिलाओं का पेमेंट करेगा तो आधा हिस्सा देना होगा। पेमेंट के बिलों पर वाइटनर लगाकर अमाउंट को बदल देते हैं। महिलाएं नहीं करती काम पाली ग्राम पंचायत सरपंच मिथलेश कुमारी के पति प्रेम ने कहा- राजीविका की महिलाएं परेशान करती हैं। MOU के बाद उन्होंने कोई काम नहीं किया। 3 महीने पहले साफ सफाई सही से करवाने का नोटिस दिया था। इसके बाद भी साफ सफाई का काम सही नहीं किया गया। भाषा शैली का अभद्र प्रयोग करती हैं। इसके बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है।


