मंडला- कीचड़ में मिली युवक की लाश:परिजन बोले- शराब पीकर देर से घर आता था, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के मेढ़ाताल गांव के पास सड़क किनारे कीचड़ में एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान मेढ़ाताल निवासी आशीष मरकाम (32 वर्ष), पिता कट्टू लाल मरकाम के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव पर किसी तरह की चोट या बाहरी निशान नहीं मिले हैं। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि आशीष शराब पीने का आदी था और अक्सर देर रात तक घर से बाहर रहता था। बिछिया पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मौत कैसे हुई, यह सवाल बना हुआ है, जिसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *