अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर जायरीनों के लिए कईं व्यवस्थाएं की गई है। यहां जायरीन के लिए बनी पक्की डोरमेट्री, वुजू खाना, गुस्ल खाना और शौचालयों के साथ बडे़ शामियाना तैयार किए गए हैं। यहां लगी दुकानों पर जायरीन जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं यहां बने मोबाइल चार्जर स्टेशनों पर मोबाइल चार्ज के लिए हर समय कतार देखी जा सकती है। कायड़ विश्राम स्थली में देश के विभिन्न राज्यों से लोग आए है और यहां पर चार्जिंग स्टेशन पर स्टाफ लगाया गया है। जायरीन अपना मोबाइल व चार्जर देते है और इसके बदले यहां पर उनको टोकन दिया जाता है। बाद में इस टोकन को देकर वे आपना चार्ज किया गया मोबाइल ले सकते है। इसके लिए दिनभर यहां कतार लगी रहती है। इसके लिए यहां पर स्टाफ भी प्रशासन की ओर से लगाया गया है। साथ ही कायड़ में सुरक्षा के लिए पुलिस का जाब्ता भी तैनात किया गया है। यहां लगी दुकानों पर जायरीन सामानों की खरीद भी कर रहे हैं। बर्तन, कपडे़ सहित अन्य दुकानों पर दिनभर जायरीनों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां सजे बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। जायरीनों को यहां से दरगाह तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। रोडवेज की बसें इनको लाने व ले जाने का काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर दरगाह में भी जायरीनों का आना जारी है। यहां चादर व अकीदत के फूल पेश कर लोग मन्नत मांग रहे हैं। पढें ये खबर भी… अजमेर के कायड़ में बसाया जायरीनों का गांव:देशभर से पहुंच रहे अकीदतमंद, रहने-खाने के साथ पुख्ता सुरक्षा इंतजाम ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के सालाना 813वें उर्स में शामिल होने के लिए देशभर से अकीदतमंद अजमेर पहुंचे हैं। इनको ठहराने के लिए कायड़ विश्राम स्थली पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कायड़ का नजारा एक गांव जैसा नजर आ रहा है। यहां सुरक्षा के लिए पुलिस का जाब्ता व अधिकारी लगाए गए हैं। साथ ही वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक


