दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों के पास वापस जाने के रुपए खत्म:कलेक्टर ने मदद की, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी महाकाल दर्शन करने आए थे

उज्जैन संकुल भवन में चल रही जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर रौशन सिंह ने दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों की बात सुनकर तत्काल उनकी मदद की है। कलेक्टर ने आदेश देकर दोनों को अपने घर भेजने की व्यवस्था करवाई है। बनारस हिन्‍दू विश्‍व विद्यालय में पढ़ाई करने वाले नीतीश मुरारी और सोनम चौरसिया दोनों दृष्टि बाधित है। ये दोनों श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के लिए ग्वालियर से उज्‍जैन आए थे। कलेक्‍टर सिंह के समक्ष दोनों ने आवेदन दिया कि वे दोनों पूर्ण रूप से दृष्टिहीन हैं और महाकालेश्‍वर के दर्शन के लिए आए थे। लेकिन उन्‍हें रुपयों की कमी हो गई और वापस जाने के रुपए भी उनके पास नहीं है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सामाजिक न्‍याय विभाग के समन्‍वय से उन्‍हें रेडक्रॉस के माध्‍यम से आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री सिंह के निर्देश पर नीतीश और सोनम को तत्‍काल आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराई गई। नीतीश ने बताया कि वे उज्‍जैन में पहली बार आए थे और रुपयों की कमी हो जाने के कारण बहुत परेशान थे। कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा उपलब्‍ध कराई गई सहायता राशि से वे पुन: अपने घर वा‍पस बिना किसी असुविधा के जा सकेंगे। दोनों ने कलेक्‍टर श्री सिंह की सह्रदयता पर उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *