डूंगरपुर में कार 100 फीट खाई में गिरी:गुजरात के बुजुर्ग की मौत, तीन घायल; जैन मंदिर दर्शन को जा रहे थे

डूंगरपुर। बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के मोदर तलैया रोड के पास नागफणी घाटे में मंगलवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुजरात के आणद निवासी तीन बुजुर्ग दर्शन के लिए निकले थे, इस दौरान उनकी कार बेकाबू होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुड़ाव पर नहीं आया टर्न, कार खाई में पलटी जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 48 से चुंडावाड़ा मोड़ के आगे मोदर तलैया रोड पर हादसा हुआ। गुजरात के आणद निवासी परेश धीरजलाल (65), हसमुखभाई (82) और किरण जैन (63) कार में सवार होकर नागफणी स्थित जैन मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर से कुछ पहले घाट के उतार पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। तीखे मुड़ाव पर कार का संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क के दूसरी ओर खाई में जा गिरा और कई बार पलटते हुए नीचे जा रुका। राहगीरों ने किया रेस्क्यू, कार को क्रेन से निकाला हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। तीनों घायलों को बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हसमुख जैन की हालत गंभीर होने पर उन्हें गुजरात रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बिछीवाड़ा जैन समाज के लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *