सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को दिलाएं

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक मंगलवार को कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ली। उन्होंने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में सतत निगरानी के कारण राजनांदगांव जिले ने विभिन्न मानकों पर उच्च श्रेणी हासिल किया है। उन्होंने आगे भी शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी विभागों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग एवं जनपद सीईओ सक्रियतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने वेंडर चयनित करने के बाद सोलर पैनल लगाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जनमानस को अधिक से अधिक लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ अंतर्गत बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि जागृत करने के लिए पढ़ाई का कोना बनाने की पहल की जा रही है। बच्चों के अपने घर में पढ़ाई का एक कोना होना चाहिए। इससे सभी शिक्षक, अभिभावक भी जुड़ेंगे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर इसे प्राथमिकता देते हुए करें और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने अवैध धान का परिवहन करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, पीजीएन, सीएम जनदर्शन में प्राप्त प्रकरणों अंतर्गत अवैध अतिक्रमण, पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसामान्य उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है, सभी अधिकारी आवेदनों का संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करें। उन्होंने जनदर्शन पर भी चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *