यूरिया खाद की किल्लत, किसान सड़कों पर:कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कलेक्टर से बोले-हमारी फसलें खराब हो जाएगी

डूंगरपुर जिले की धावडी लेम्प्स से जुड़े 8 पंचायतों के किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। खाद की उपलब्धता की मांग को लेकर किसानों ने नारेबाजी की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि फसल का महत्वपूर्ण चरण चल रहा है, लेकिन यूरिया की कमी से खेती प्रभावित हो रही है। 6 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी नहीं मिला खाद धावडी लेम्प्स के जिला अध्यक्ष देवीलाल पाटीदार ने बताया कि धावडी लेम्प्स के अंतर्गत धावडी, ओडवाडिया, देवसोमनाथ, फलोज सहित कुल 8 पंचायतें आती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि लेम्प्स द्वारा 24 अक्टूबर को डूंगरपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति के खाते में यूरिया खाद के लिए 6 लाख रुपए जमा कराए गए थे, लेकिन उसके बाद भी यूरिया का एक भी बैग उपलब्ध नहीं कराया गया। रात्री चौपाल में उठा चुके थे मुद्दा किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत दर्ज करवाई, यहां तक कि रात्रि चौपाल में भी समस्या उठाई, लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया। किसान लगातार खाद के लिए भटक रहे हैं और समय पर खाद उपलब्ध न होने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जल्द उपलब्ध कराने की मांग प्रदर्शन के बाद किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर धावडी लेम्प्स में तत्काल यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *