सतना में करंट लगने से युवक की मौत:जंगली जानवरों के लिए बिछाया था, लेकिन खुद ही चपेट में आ गया

सतना जिले के बिरसिंहपुर इलाके के रइया गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सभापुर पुलिस के मुताबिक, रइया निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल सिंह रविवार दोपहर गांव से दूर निवारी पहाड़ी पर मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर सभापुर टीआई शंखधर द्विवेदी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पता चला कि छोटेलाल सिंह ने पहाड़ी पर जंगली जानवरों के शिकार के लिए करंट के तार बिछाए थे। वह रविवार सुबह पहाड़ी पर देखने गया था कि करंट में कोई जानवर फंसा या नहीं, लेकिन वह खुद ही करंट की चपेट में आ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *