उज्जैन में रेलवे पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए नवाचार किया है। अब यहां आने वाले यात्रियों को ऑटो पर QR कोड देखने को मिलेगा। इस QR कोड से यात्रियों को ऑटो की जानकारी सहित ऑटो चालक की भी पूरी जानकारी मिल सकेंगी। इसकी शरुआत बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 के पास जीआरपी थाना परिसर से की गई। कार्यक्रम में डीआईजी नवनीत भसीन, रेलवे डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, एसपी पद्म विलोचन शुक्ल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग बच्चों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। रेलवे के एसपी पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि उज्जैन में देश भर से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुरक्षा को जीआरपी (रेलवे पुलिस) शहर के 350 ऑटो चालक की कुंडली को एक QR कोड के जरिए ऑटो पर चस्पा करने जा रही है। जिससे यात्री ऑटो में बैठने से पहले उस ऑटो और चालक की सभी जानकारी QR कोड स्केन कर ले सकेंगे। ये होगा फायदा
एसपी शुक्ल ने बताया कि ये सुविधा शुरू होने के बाद देश भर से आने वाले भक्त ऑटो में सुरक्षित माहौल में यात्रा कर सकेंगे। उज्जैन में रोजाना करीब 1 लाख श्रद्धालु देश भर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आते है।
इनमें से 30 प्रतिशत बस और रेलवे स्टेशन पर उतरकर ही महाकाल मंदिर पहुंचते है। शासकीय रेलवे पुलिस द्वारा “हमारी सवारी भरोसे वाली” टैग के साथ वाहन चालकों को सत्यापित वाहन चालक का QR कोड मिलेगा, इस QR कोड में ऑटो चालक का नाम पता मोबाइल नंबर, कोई केस तो दर्ज नहीं साथ ही ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर का भी पता चल सकेगा। दो नवाचार की शुरुआत
सभी अतिथियों ने एक दर्जन से अधिक ऑटो पर QR कोड चस्पा कर इसकी शुरुआत की, एसपी शुक्ल ने बताया कि पिछले माह पटरी की पाठशाला और हमारी सवारी भरोसे वाले दो नवाचार प्रारंभ किया था।
पटरी के पास रहने वाले बच्चे बढ़े युवक युवती को स्कूल से जोड़ने गुड़ और बेड टच के साथ समाज में रहने के तौर तरीके से अवगत कराया है। ऑटो चालक को एक QR कोड दिया है। जो भी आएगा स्केन करके ऑटो और चालक की जानकारी ले सकेगा।


