इंदौर में दिनदहाड़े होस्टल संचालिका के घर चोरी:कैमरा तोड़ा और 10 लाख के जेवर-नकदी ले उड़े; 3 घंटे बाद लौटे परिवार को मिला बिखरा सामान

इंदौर के पलासिया इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। गायत्री अपार्टमेंट, गीता नगर में रहने वाली होस्टल संचालिका उषा कदम के घर से नकदी और जेवरात ले उड़े। जब उषा कदम घर वापस आईं तो ताले टूटे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, उषा कदम अपने दो बेटों दीपक और आशीष के साथ रहती हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह नज़दीकी होस्टल गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों ने उनके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने बताया कि चोर घर से करीब 10 लाख रुपए मूल्य के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान सुरक्षा कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। सूचना मिलने पर पलासिया टीआई सुरेंद्र रघुवंशी और उनकी टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। पुलिस को कुछ संदिग्धों के फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *