अलीराजपुर के जोबट में रविवार को राज्य कर्मचारी संघ प्रांतीय शिक्षक और पुरानी पेंशन बाहली संघ की ओर से राज्य कर्मचारी की बैठक आयोजित की गई। संघ अध्यक्ष लालसिह डावर, प्रांतीय शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश सोलंकी, पुरानी पेंशन बाहली संघ के अध्यक्ष अजयसिंह डावर ने शिक्षकों की समस्याएं सुनी। प्रान्तीय शिक्षक संघ के जिला सचिव लालसिंह डावर ने बताया संघ की ओर से विशेष तौर पर अलीराजपुर और जोबट विकासखंड में शिक्षक समस्या निवारण कैंप लगाया गया। जिसमें प्राप्त आवेदनों को एकत्रित कर जिलाधीश अभय अरविंद बेडेकर को देकर आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने का निवेदन किया जाएगा। अभी तक लगभग 155 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्राप्त होने का क्रम अभी भी जारी है। मुख्य रूप डीए का एरियर, वेतन निर्धारण, क्रमोन्नति वेतनमान का एरियर सहित अन्य समस्याओं को लेकर संघ को आवेदन प्राप्त हुए। जोबट संगठन के सवल सिंह बघेल, राजूसिंह चोंगड, पताल सिंह चौहान, प्रभु पॉवर, अनिल उपाध्यक्ष, अंतरसिंह मनलोई, राजूसिंह डुडवे, शिवराज सिंह डावर, प्रेमसिंह जामोद, रायसिंह चौहान, सरिता शर्मा, तोहरा फेमिना, भागवंती राठौड़, पंथमिनी गुप्ता सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन थानसिंह भयडिया ने किया आभार राजूसिंह डावर ने माना।


