रांची | विश्व दिव्यांता दिवस पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने शाहनवाज अख्तर के सहयोग से थैलेसीमिया पीड़ितों और परिजनों की 14 सूत्री मांग, रक्तदान से जुड़ी 19 सूत्री समस्याएं और दिव्यांता संबंधित 3 सूत्री मुद्दों का स्मार-पत्र अध्यक्ष रवेंद्रनाथ महतो को सौंपा। अध्यक्ष ने सभी मांगों को आश्वासन दिया कि कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। थैलेसीमिया पीड़ितों और उनके परिवारों की समस्याओं को वे समझते हैं और संबंधित सचिव से चर्चा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव से भी उनके रांची स्थित आवास पर बैठक की। प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, रीना सुचित्रा, अजित मिश्रा, बिमला कच्छप व अन्य थे।


