आश्रम में सेवा की भावना समाज के लिए प्रेरक : गोपाल

सेंट फ्रांसिस जेवियर का मनाया गया फीस्ट पर्व जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस रांची ने बुधवार को अपने संरक्षक, सेंट फ्रांसिस जेवियर, एसजे का फीस्ट पर्व मनाया। संस्थान में आयोजित प्रार्थना सभा की अगुवाई एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ. जोसेफ मारियनुस कुजूर एसजे ने की। सेंट फ्रांसिस जेवियर के जीवन के बारे में बताया। कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम खुद को बेहतर बनाने और प्रभु की महिमा के लिए काम करने की कोशिश करें। हममें से हर एक को भगवान ने एक मकसद के साथ चुना है। मौके पर सहायक निदेशक. डॉ. प्रदीप केरकेट्टा एसजे, फादर अशोक कंडुलना एसजे, फादर निकोलस बारला एसजे व अन्य थे। रांची| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झारखंड प्रांतीय प्रचारक गोपाल शर्मा और समाजसेवी व उद्योगपति पंकज पोद्दार ने पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर व सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम का भ्रमण किया। पुजारी पंडित अरविंद पांडे ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। आश्रम में उन्होंने दिव्यांग व निराश्रित जनों से मिलकर सुविधा, भोजन, उपचार और पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। गोपाल शर्मा ने कहा कि यहां की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायी है और ऐसे कार्य समाज को मजबूत बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *