राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता आज से, 192 प्रतिभागी लेंगे भाग

राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की डिजिटल दक्षता के आंकलन को लेकर राज्य में पहली बार आईसीटी चैंपियनशिप- झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव का आयोजन 4 और 5 दिसंबर को किया जा रहा है। इससे पहले जिला स्तर पर 18 व 19 नवंबर को आईसीटी चैंपियनशिप की जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए राज्य के सभी प्रखंडों से कुल 192 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता रातू स्थित जेसीईआरटी डायट कैंपस में आयोजित होगी। इसमें प्रतिभागियों के अलावा आईसीटी इंस्ट्रक्टर, शिक्षक और संबंधित जिलों से जिला स्तरीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। विद्यार्थियों के आवासन की व्यवस्था जेसीईआरटी में ही की गई है। प्रतियोगिता 4 बैच में होगी। जिसका पहला बैच 4 दिसंबर को दिन में 11 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरा बैच दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिसंबर को भी दो बैच में प्रतियोगिता होगी। यदि किसी प्रतिभागी का स्कोर अन्य प्रतिभागी के समान पाया गया, तो उक्त स्थिति में संबंधित प्रतिभागी के ई-विद्यावाहिनी और विद्यालय के अटेंडेंस रिकॉर्ड से उसकी उपस्थिति की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *