जेपीएससी-जेएसएससी: नियुक्ति, छात्रवृत्ति को लेकर 180 किमी की पदयात्रा कल से

रांची| झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। खतियान और छात्रों की मांगों को लेकर यह आंदोलन 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा। आंदोलन के तहत 6 दिवसीय 180 किमी पदयात्रा और विधानसभा के समक्ष धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक जयराम कुमार महतो चार दिसंबर को डुमरी से हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को राजधानी रांची के लिए रवाना करेंगे। पदयात्रा बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ होते हुए नौ दिसंबर को रांची पहुंचेगी। मंगलवार को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन होगा । केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि सरकार के प्रति छात्रों में भारी नाराजगी है और उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। मुख्य मांगों में प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान, जेपीएससी, छात्रवृत्ति लंबित परीक्षाओं का आयोजन, प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर का पालन, खतियान आधारित नियोजन नीति और गैर सरकारी विभागों में 75% भागीदारी मूल झारखंडियों को शामिल करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *