ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम ने शनिवार को मेन रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सर्जना चौक से अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक तक रोड के दोनों किनारे लगी दुकानों के सामान जब्त किए गए। इस दौरान फुटपाथ पर दुकान लगाकर कपड़ा, जूता-चप्पल बेचने वाले दर्जनों लोगों के सामान जब्त कर लिए गए। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। हालांकि, अभियान समाप्त होने के बाद एक बार फिर दुकानें लग गईं


