रांची | रांची रेलवे स्टेशन के पास एक यात्री से मोबाइल लूटने वाले फरार आरोपी पवन कुमार को चुटिया पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपी को एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था। मालूम हो कि 1 जनवरी की रात स्टेशन पहुंचे युवक का तीन आरोपियों ने मोबाइल लूटने का प्रयास किया था। इसके बाद पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


