वेंटिलेटर तोड़कर 4.25 लाख नगद और जेवरात की चोरी

रांची | सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं स्थित खिजूरटोला में बंद घर का वेंटिलेटर तोड़कर 4.25 लाख नगद आैर 30 ग्राम जेवरात की चोरी कर ली। पीड़ित फजल आलम खान ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें फजल ने कहा है कि 21 दिसंबर को वह घर में ताला बंद कर बिहार गया था। 21 दिसंबर को पड़ोसियों ने जानकारी दी कि घर में लाइट जल रही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि चोरी की घटना हुई है। इसके बाद थाना पहुंचकर आवेदन देने को कहा गया। बिहार से लौटते ही वे थाना पहुंचे और आवेदन दिया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *