अमृतसर में ट्राइकोलॉजी सीएमई: बाल रोगों के नवीनतम पहलुओं पर की चर्चा

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर की सिटी बेस्ड डर्मेटोलॉजिस्ट और ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ. निधि शर्मा ने रैडिसन ब्लू, अमृतसर में एक प्रभावशाली ट्राइकोलॉजी कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह वैज्ञानिक मंच इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट्स, वेनेरियोलॉजिस्ट्स और लेप्रोलॉजिस्ट्स के तत्वावधान में, एसआईजी ट्राइकोलॉजी तथा आईएडीवीएल पंजाब-चंडीगढ़-हिमाचल के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुंबई, कोलकाता और दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आए 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वैज्ञानिक सत्र में बाल रोगों (हेयर-डिजीज) के अनेक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें रीजेनेरेटिव हेयर थेरेपी, हेयर-ट्रांसप्लांट की नवीनतम तकनीकें, स्कैरिंग और नॉन-स्कैरिंग एलोपेसिया में ट्राइकोस्कोपी, न्यूट्रिशनल थेरेपी, तथा ओरल मिनॉक्सिडिल जैसे विषय शामिल थे। एक विशेष मास्टरक्लास में हेयरलाइन डिज़ाइन, डोनर हार्वेस्टिंग और क्लिनिकल निर्णय लेने की प्रक्रिया पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *